गुरसरांय (झांसी)। शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नगर के विद्यालय खेर इंटर कॉलेज की छात्रा चाहत कुशवाहा पुत्री ब्रजेन्द्र कुमार ने जनपद झांसी में प्रथम स्थान प्राप्त के विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिनांक 18 मार्च को बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी के कुलपति गायत्री शक्तिपीठ झांसी छात्रा को सम्मानित करेंगे तथा जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा द्वारा भी छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश पालीवाल, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,गायत्री परिवार के तहसील संयोजक सतीश चौरसिया,परीक्षा संयोजक अलख प्रकाश शर्मा,सुशील स्वामी,राकेश खरे सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
Please follow and like us:
