गुरसरांय (झांसी)। डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर पिंकी सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के अंतर्गत सम सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म 11 मार्च 2026 से भरने शुरू हो गए हैं जो कि 20 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के सभी छात्राओं से समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की ताकि अंतिम तिथि के बाद लगने वाली विलंब शुल्क से बचा जा सके। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित हैं इसलिए छात्राएं यथाशीघ्र परीक्षा फार्म भरवाना सुनिश्चित करें।
Please follow and like us:
