गुरसरांय(झांसी)। साहू राठौर समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मां कर्मा बाई जयंती समारोह का आयोजन कल 15 मार्च को प्रातः 10:00 बजे नगर के तालाब बांध स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी साहू राठौर समाज समिति के संरक्षक /अध्यक्ष साधुराम साहू ने दी। समिति के अध्यक्ष साधु राम साहू ने नगर व क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूर्ण लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Please follow and like us:
