गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय के श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर में अखंड को ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री राम जी के 27 मार्च को होने वाले जन्मोत्सव महापर्व को भव्य स्वरूप देने हेतु नगर के युवाओं,बुद्धिजीवियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें गोष्ठी की अध्यक्षता भागवत नगरिया द्वारा की गई एवं श्री राम भव्य शोभा यात्रा संस्थापक संयोजक प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेवारी देकर काम में तन्मयता से लगने की बात की गई एवं नगर को भव्यता से सजाने के बारे में विचार विमर्श कर कई निर्णय लिए गए एवं साथ ही 25 मार्च को मोटरसाइकिल रैली द्वारा नगर में श्री राम जन जागरण हेतु भी लोगों को मोटरसाइकिल रैली को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर विचारक अनुराग,अवधेश सिंह फौजी,रामबरन सिंह,केशवेंद्र राजा,ओम प्रकाश पडा,संतोष अग्रवाल,घनश्याम दास,प्रतिपल सोलंकी,राजेंद्र प्रसाद बिलैया, मोहन सिंह यादव फौजी, मानसिंह परिहार,अशोक पाल, राघवेंद्र पटेल,घनश्याम सेन, धर्मेंद्र सोनी,राजा वर्मा,देवेंद्र सिंह यादव,संदीप अग्रवाल, निशु पटेल,शशिकांत पांचाल, नितेश अग्रवाल,सत्यम सोनी, शिवम दे बलिया,ज्वाला कुशवाहा आदि दर्जनों सनातन प्रेमी राम भक्त उपस्थित रहे।
