गुरसरांय (झांसी)। वन रेंज गुरसरांय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बहुत ही बेहतरीन तरीके से मनाया है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने वन रेंज गुरसरांय के माधवपुरा एवं भसनेह नर्सरी में 8 मार्च को महिला श्रमिकों व महिला कर्मचारियों माल्यार्पण कराकर साड़ी एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने महिला शक्ति का सम्मान करते हुए कहा की सरकार द्वारा आप लोगों के लिए महिला सशक्तिकरण से लेकर आत्म निर्भर बनाने के साथ-साथ कई प्रकार की विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं इनका आप लोगों को लाभ उठाकर आपको अपने विकास के साथ-साथ अपने आसपास महिलाओं को हर प्रकार से मजबूत करने के लिए सक्रिय होकर सरकार की योजनाओं में बढ़ चढ़कर सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य वास्तव में धरातल पर पूरा हो सके इस दिशा में काम करना चाहिए हम सभी लोग और सरकार आपके साथ खड़ी हुई है। बताते चलें भसनेह और माधवपुरा नर्सरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक महिलाएं सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलाएं जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।
