झाँसी – महिला दिवस पर नारी शक्ति का कमाल: झांसी से ग्वालियर तक महिला ड्राइवर ने संभाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान ,महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। झांसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस की कमान महिला ड्राइवर ने संभाली।
इस दौरान महिला लोको पायलट ने पूरी जिम्मेदारी के साथ ट्रेन का संचालन किया। झांसी से ग्वालियर तक सुरक्षित और सफल संचालन कर उन्होंने महिलाओं की क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार संदेश दिया महिला दिवस पर रेलवे की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया
Please follow and like us:
