गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड गुरसरांय की ग्राम पंचायत सिलौरी में जिला पंचायत द्वारा रामप्रकाश के मकान से सिद्ध बाबा मन्दिर की ओर अतिआवश्यक सड़क लगभग 10 लाख की लागत से सीसी रोड के निर्माण का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य हमारी प्राथमिकता है साथ ग्राम वासियों को परस्पर विरोध नहीं बल्कि पारिवारिक भावना को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर कमलेश अहिरवार प्रधान,रवि यादव प्रधान प्रतिनिधि,द्वारका महाराज, राजीव महाराज,हीरालाल अहिरवार,राघवेन्द्र निरंजन जिला रक्षक गौ प्रमुख ,मुन्ना नायक,जितेंद्र उपाध्याय,गौरव कुशवाहा,राहुल यादव,धीरज पटेल,जयहिंद पटेल,बेताली पांचाल, संतराम पाल, नंदलाल पाल ,किशन अहिरवार,परम लाल कुशवाहा,चंद्रपाल बंशकार, गनू आर्य,राम किशन पटेल,अरविन्द श्रीवास ,मुकुट बाल्मीकि आदि ग्रामवासी तथा क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
