समथर-उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समथर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समथर में स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर जिला सहमंत्री भरतशरण नगाइच ‘मोनू’ सहित संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान भी किया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की और समाज सेवा तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समथर आगमन पर खुशी व्यक्त की और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस मौके पर डॉ वी कुमार , राव साहब, मोहित उदेनिया, चंद्रशेखर बघेल, बब्लू गुर्जर, दिलीप परिहार, शुभम त्रिपाठी, मनीष राना, नितिन गुप्ता, रोहित सविता, सरनाम कुशवाहा, अश्वनी उपाध्याय, rमोंटू उपाध्याय, पारस व्यास, अनुज दुबे, आशुतोष व्यास, डॉ राहुल सविता, संजू पंडा, प्रशांत व्यास, धर्मेंद्र तिवारी, सुनील सोनी, छोटू साहू आदि काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
