झांसी – राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.03.2026 को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी द्वारा आरा मशीन, भेल कॉलोनी, सिमरावारी पहाड़ियां, राजगढ़, बिजौली, हंसारी गैस गोदाम के पास व डेरा श्रीनगर, दतावली में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। तथा नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी व थाना पुलिस टहरौली द्वारा अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेकिंग के दौरान दुकानों पर मौके पर उपस्थित लोगों को अवैध अड्डों से शराब न खरीदने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।
