झांसी – बंगरा थाना प्रभारी उल्दन जेपी यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जानकारी दी कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
थाना प्रभारी ने लोगों से जबरन रंग न डालने, शराब पीकर हुड़दंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा और उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Please follow and like us:
