समथर (झांसी)- नगर में बड़े ह्रदय भाव से की गई होलिका पूजन। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ह्रदय भाव से की गई होलिका पूजन। समथर नगर के अग्गा बाजार चौपड़ बाजार,नई बस्ती आदि स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरानी रीति-रिवाज के अनुरुप पं शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण सहित होलिका मैया की पूजा अर्चना की गई।पूजा अर्चना के पश्चात होलिका मैया की आरती कर जयकारा लगाया गया। आरती एवं पूजा अर्चना के उपरांत नगर के व्यक्ति एवं माताओं बहिनों होलिका मैया की पूजा अर्चना की।और प्रसादी लगाकर सभी ने परिक्रमा लगाये। और सभी चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Please follow and like us:
