समथर (झांसी)- होली पर्व के उपलक्ष्य में नगर के कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा मनाया गया रंग होली कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों ने ह्रदय भाव से एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिले। वहीं विद्यालय की बच्चियों ने विद्यालय में पढ़ने वाले भैयाओं को तिलक लगाकर कर मिष्ठान खिलाया। विद्यालय के बच्चों ने बहिनों को चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जिसे देख विद्यालय के प्रधानाचार्य व गुरजन भावुक हुए। कहा जाता है कि वहिन और भाई का रिश्ता होता है। जिसे देख गुरुजनों ने विद्यालय के बच्चों की खूब सराहना की।यह है हमारे भारत की संस्कृति। हमारे भारत देश में सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते हैं हमें अपने भारत पर गर्व है।आर एस एस पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा रंग होली कार्यक्रम मनाया गया। सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और खूब झूमे नाचे। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राहुल गुप्ता विद्यालय प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, हर्ष गुप्ता विद्यालय व्यवस्थापक सुमन मेम, सुनील सर,कल्यान सिंह सर, सुमित सर अजय सर, अनुराग सर,फैजीन मैम अनामता,इर मेम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं चित्र गुप्त विद्यामंदिर में बच्चों द्वारा रंग होली कार्यक्रम मनाया गया। सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और खूब झूमे नाचे। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, गुरुजन जगजीवन, देवेंद्र यादव, रूपेन्द्र जी गुरुजन वहिने मंजेश खरे,दीक्षा आरती,शवाना खान समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।एस वी भी एम मार्डन पब्लिक स्कूल विद्यालय में बच्चों द्वारा बड़े ह्रदय भाव से बच्चों द्वारा रंग होली कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और एक दूसरे के गले मिले। उक्त अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर सतनाम सिंह यादव, विद्यालय डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य रायजी राय, सीनियर टीचर शालू व्यास प्रतिमा राजपूत,नेहा मेम,निशि, आशुतोष त्रिपाठी,शिशुकान्त सर, विनोद तिवारी, मुस्कान, स्नेहा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। रंग होली कार्यक्रम।
