झांसी – साहजहांपुर थाना परिसर में आगामी त्यौहार होली के उपलक्ष में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी त्यौहार होली पर्व के विषय में चर्चा कर लोगों से जानकारी ली। सभी से चर्चा कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत। सभी लोगों से अपील की। सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। त्योहार सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी ह्रदय भाव से हंसी खुशी त्योहार मनाए। शासन के नियमों का पालन करें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं डी जे बजाने संचालकों को हिदायत दी।कि वोर्ड परीक्षायें चल रही हैं। डी जे सीमित और मध्यम ध्वनि में बजायें। अनावश्यक शराव पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।।उक्त अवसर पर पुलिस स्टाफ एवं ग्राम व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वही शांति समिति बैठक संपन्न होने के उपरांत थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस दल वल के साथ शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर बाकूवा बुजुर्ग पसैया सिमरिया आदि गांव में दंगा नियंत्रण उपकरण लेकर फ्लैग मार्च किया। और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शांति एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। और लोगों से अपील की शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
