जनपद झांसी के शाहजहांपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी ने थाना प्रांगण में उपस्थित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों से आगामी त्यौहार होली पर्व के विषय में चर्चा की और थाना परिसर में उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों से अपील की।सभी लोग होली पर्व को परंपरागत शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाए। शासन के नियमों का पालन करें।वहीं थाना प्रभारी ने शासन एवं उच्च अधिकारियों द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों को बताया ।वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है इसमें अनावश्यक रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को ना बजाया जाए तथा होली में अनावश्यक रूप से शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
