जनपद झांसी के थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकिन में एक युवक ने पेड़ पर लटकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी में आया है कि ग्राम साकिन निवासी पंकज पुत्र किशोर कुशवाहा उम्र 22 वर्ष ने
गांव के किनारे अपने ही खेतों के पास बने अंजनी माता पीपल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने जिसकी सूचना समथर थाना पुलिस को दी सूचना पाते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत शीघ्र फोरेंसिक टीम सहित घटनास्थल पहुंचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया।और घटना क्रम की पूर्ण जानकारी ली। पूर्ण जानकारी लेने के उपरांत पंचनामा की कारवाई कर सव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी रिफर कर दिया। बताया जाता है कि पवन की 20 फरवरी को सादी थी।घर में सादी की तैयारियां चल रही थी। पवन की मौत के वाद घर में ख़ुशी की जगह मौत का मातम छा गया। पवन की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उपरोक्त घटना में आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। स्थानीय जांच में जुटी है।
