गुरसरांय (झांसी)। जनता को उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण की दिशा में इस समय गुरसरांय पुलिस जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में पूरी सक्रियता से जुटी हुई है जिसके तहत आज आए चार प्रार्थना पत्रो में दो प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर ही निस्तारण कराकर 50 फ़ीसदी निस्तारण की दिशा में मौके पर ही अंक प्राप्त कर लिए वही दो प्रार्थना पत्र राजस्व आदि विभाग से संबंधित थे जिन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा भीतर निस्तारण करने के विभिन्न विभागों के आए स्टाफ को निस्तारण के निर्देश दिए। बताते चलें 14 फरवरी शनिवार को गुरसरांय थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने की। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना था।प्राप्त शिकायतों में से दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि दो शिकायती पत्र पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। पुलिस विभाग से संबंधित दोनों शिकायत का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग से जुड़ी शेष दो शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग,नगर पालिका सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
