समथर (झांसी)- नगर में स्थित महाराजा रैसोर्ट कोठी बाग में एम एल सी शिक्षक विधायक झांसी प्रयागराज बालू बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक उन्यन गोष्ठी एवं सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम एल सी शिक्षक विधायक द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि में नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कृषण चन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सागर खण्ड शिक्षा अधिकारी मोंठ वेदप्रकाश सिंह महेन्द्र पस्तोर,सुनील पांडेय मुकेश गुवरेले रस केन्द्र गौतम,गोविंद दास दुवे, प्रभु मुदगिल मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक संघ कार्यक्रम आयोजक ने शिक्षक टीम सहित मुख्य अतिथि सहित मंच पर उपस्थित अतिथियों का शाल उढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। और श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के सम्मान में विघालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात कर्मठ लगन शील और ईमानदारी से लंबे समय से कार्य कर रहे शिक्षकों की कावलियत देखते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। और शाल उढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सेवा निवृत्त शिक्षकों की उनके ।कार्यकाल में ईमानदारी से कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनका माल्यार्पण किया। और शाल उढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उक्त अवसर पर मल्लान खां, गोपाल पचोरी अनिल कुमार नरेंद्र कुमार ओम प्रकाश व्यास देवी सिंह आशीष कुमार संजीव सेन अजय कुमार हेमंत त्रिपाठी उत्तम सिंह पुष्पेंद्र शर्मा मोहम्मद नासिर माखनलाल दिलीप कुमार मोहम्मद असलम मीरा कुमारी श्याम बिहारी गिरीश श्रीवास्तव अमित कुमार मनोज गुप्ता, राजेंद्र सिंह सेंगर मनोज तिवारी,अभय प्रताप सिंह आदि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी नगर व ग्रामीण क्षेत्र विधालय प्रधानाचार्य, शिक्षक बन्धु व नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
