नई दिल्ली/ललितपुर:
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनुराग शर्मा ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सांसद ने ललितपुर जनपद की महत्वपूर्ण 273.70 एकड़ रक्षा भूमि के हस्तांतरण के संबंध में एक औपचारिक पत्र सौंपा और इस प्रक्रिया पर शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया।
सांसद श्री शर्मा ने मंत्री जी को विस्तार से बताया कि इस भूमि का हस्तांतरण ललितपुर के नागरिकों की सुविधाओं और जनपद के विस्तार के लिए कितना अनिवार्य है। माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ ने विषय की गंभीरता को समझते हुए इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया और उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे ललितपुर के हर नागरिक के जीवन को सुगम बनाने और क्षेत्र की उन्नति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से यह लंबित कार्य जल्द ही पूर्ण होगा जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
