समथर (झांसी)- नगर में बड़े धूमधाम से निकली संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य झांकी। नगर में जगह हुआ पुष्प वर्षा कर स्वागत। समथर नगर में रविदास कमेटी कार्यकर्ताओं संत शिरोमणि रविदास जी की गाजे बाजे के साथ बड़े हर्षोल्लास से भव्य सोभा यात्रा निकाली गई। सोभा यात्रा का शुभारंभ नगर में स्थित दौहरे समाज की धर्मशाला किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने संत रविदास जी की आरती की एवं पुष्प माल्यार्पण उन्हें नमन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा का आरंभ हुआ। कमेटी कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना का पार्षदों सहित पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया।संत रविदास जी की शोभायात्रा अग्गा बाजार, मेवाती चौराहा पहाड़पुरा मोड़ कटरा बाजार चौपड़ बाजार से होती हुई निकाली गई। संत रविदास जी की शोभायात्रा के साथ साथ देवी देवताओं और संत मुनियों की झांकियां निकाली गई। नगर में जहां जहां से सोभा यात्रा निकाली सभी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। और आरती की और उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं नगर में जगह श्रद्धालुओं ने,संत रविदास की शोभायात्रा के स्वागत में मिष्ठान,फल,टाफी आदि वितरण की।सोभा यात्रा में नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित रहे
