गुरसरांय (झांसी)। 1 फरवरी रविवार को राम नगर रोड गांधी नगर गुरसरांय स्थित सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर समिति के तत्वाधान में महान सन्त शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जालौन गरौठा भोगनीपुर सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी उर्फ राजू अहिरवार रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बाबूजी सेरिया ने की। सभा में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान भगवान दास अध्यापक मडो़री, वीरेंद्र यादव ककरवई,रामदास वरारू,ज्ञान स्वरूप मोतीकटरा, लच्छी राम सगौली,सियाराम अध्यापक निबुजा आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके में छिमाधर भास्कर,सुखनंदन मास्टर,मानिक लाल एसआई,धन प्रसाद,महेंद्र फौजी, मुन्नालाल पूर्व प्रधान सेमरी,लखन नागर,जिनेन्द्र कुमार चौधरी,जुगल बरसैया आदि अति लोग उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन शिव दयाल आंबेडकर ने किया।
