गुरसरांय(झांसी)। बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 2 फरवरी 2026 को स्थान ग्राम कुरैठा नावली सरकार पर आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा अनेक शिविरों का आयोजन किया जायेगा।आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य सेवा शिविर,विद्युत विभाग कैंप,पेंशन कैंप,आयुष्मान कार्ड कैंप,किसान सम्मान निधि कैंप,राशन कार्ड कैंप,श्रम पंजीयन कैंप सहित कैम्प लगेगें।स्वास्थ्य सेवा शिविर में नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं आवश्यक औषधियों का वितरण किया जायेगा।आयुष्मान भारत कार्ड कैंप में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जायेगें तथा योजना से संबंधित जानकारी दी गई। पेंशन कैंप में वृद्धावस्था,विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया जायेगा।किसान सम्मान निधि कैंप में किसानों के पंजीयन, सुधार एवं समस्याओं का समाधान कियें गयें। राशन कार्ड कैंप में नए आवेदन,संशोधन एवं पात्रता से संबंधित कार्य संपन्न होगें। श्रम पंजीयन कैंप में असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं से जोड़ा जायेगा। वहीं विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
