गुरसरांय (झांसी)। ककरवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कचीर के समीप शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से काम करके घर लौट रही एक महिला को हाइड्रा मशीन ने टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे में घायल महिला की पहचान रामवती पत्नी कल्लू खंगार (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम कचीर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइड्रा मशीन की टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रजनीश यादव ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने महिला को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।यह घटना शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइड्रा मशीन व चालक के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।
