गुरसरांय(झांसी)। 19 जनवरी सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में 22 महिला नसबंदी के सफल ऑपरेशन हुए जबकि 2 सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी हुईं। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर ने देते हुए बताया कि आज 475 नए मरीजों का पंजीयन होकर उनका इलाज किया गया जबकि 150 से अधिक पुराने मरीज इलाज हेतु आए। उन्होंने महिला चिकित्सक महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी एवं महिला स्टॉफ की बेहतरीन सेवाओं से प्रभावित होकर दोनों तहसीलों टहरौली गरौठा से बड़ी संख्या में अब महिला रोग संबंधित से लेकर प्रसव व ऑपरेशन में गुरसरांय में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है इसके लिए और भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके के लिए जिले पर मुख्य चिकित्साधिकारी लगातार प्रयत्नशील हैं। वहीं दूसरी ओर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने 18 जनवरी को बताया कि मेरा प्रयास होगा गुरसरांय में भवन,उपकरण,डॉक्टरों से लेकर तकनीशियनों की जल्द से जल्द व्यवस्था की जा सके क्योंकि गुरसरांय जिले के सबसे दूर और पिछड़ा क्षेत्र होने से यहां के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होना अनिवार्य है।
