गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में हिंदी की सहायक अध्यापिका मंजू वर्मा का स्थानांतरण ग्रह जनपद सुल्तानपुर होने पर उन्हें विदाई दी गई। खेर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने उन्हें विदाई देते हुए कहा कि उनकी 4 वर्ष की सेवाएं स्मरणीय रहीं। जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने सम्मान करते हुए कहा कि उनके कर्तव्य निष्ठा एवं विद्यालय के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा देता रहेगा। संचालन प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास ने किया। अंत में प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुद्गल,जयप्रकाश बरसैया,राजेशचंद्र,प्रदीप कुमार स्वर्णकार,राजेंद्र प्रसाद,रितु सिंह,राज बहादुर सिंह,अमित प्रताप सिंह भदोरिया,सरजूशरण पाठक,संजय दोन्देरिया,अशोक आर्य,रामप्रकाश पचौरी,राम सेवक गौतम,राकेश कुमार व्यास,अर्चना मोदी,सुरभि पटेल,वर्षा विश्वकर्मा,दीपा गुप्ता,रजनी यादव,खुशबू जैन,पूजा निरंजन,वर्षा गुप्ता,शिवम गिरी,इंद्रभूषण द्विवेदी,हरिशचन्द्र नायक,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,राहुल कुमार,अंकित कुमार,समता पांचाल आदि उपस्थित रही।
