गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीमारदारों के लिए निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का रविवार को क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे भवन का बारीकी से पूरे परिसर का जायजा लिया और जो भी कार्य अधूरे पाए गए,उन्हें तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निर्माण कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार लगभग 49 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सामुदायिक भवन का भूमि पूजन 23 सितंबर 2025 को किया गया था। भवन के निर्माण से बाहर से इलाज कराने आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी,जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक आपातकालीन भवन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कराने की पहल करने की बात कही। पत्रकारों से अलाव में चर्चा करते हुए कहा कि जन जन को बेहतरीन नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना चाहिए इसके लिए किसी भी संबधित विभाग के अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,उन्होंने जल्द से जल्द आपातकालीन वार्ड तैयार हो इसके लिए डॉक्टर से जगह ओर डिजाइन उपलब्ध कराने बात कही ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का वर्तमान में हो रहे निर्माण को भी विकसित किया जा सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर,मनोज जैन बंटी ठेकेदार,डॉक्टर हरनारायण राजपूत,डॉक्टर रवि अनुरागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चाय पर विकास और जन कल्याण को लेकर हुई विधायक से चर्चा
18 जनवरी रविवार को गुरसरांय मुख्य मार्ग पर स्वास्थ्य केंद्र सड़क किनारे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अचानक गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत जब पहुंचे जब अलाव की तैयारी लग रही थी तो आमजन के साथ वह भी साधारण नागरिक की तरह सब लोगों के बीच बैठ गए और वहां मौजूद लोगों ने कुर्सी भी मंगाई लेकिन उन्होंने कुर्सी हटवा दी और पुलिया पर बैठकर नगर के लोगों के बीच चाय पर चर्चा करते हुए गुरसरांय नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरीन व्यवस्थाएं कैसे हो चर्चा की मौजूद लोगों ने इमरजेंसी वार्ड हेतु भवन निर्माण न होने पर आ रही परेशानी के बारे में बताया इस पर उन्होंने चाय पीने के बाद सभी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के अंदर परिसर में घुसकर पहले तीमारदार भवन के निर्माण की गुणवत्ता को परखा इस काम को देखकर वह पूरी तरह काम की गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इमरजेंसी वार्ड निर्माण हेतु जगह का निरीक्षण किया इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शबरी प्रतीक्षालय के पास पर्याप्त खाली जगह होने की बात कही और जगह को मौके पर भी दिखवाया। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर ओपी राठौर, डॉक्टर हरनारायण सिंह राजपूत,कुंवर राम कुमार सिंह, फूल सिंह परिहार,संदीप श्रीवास्तव,कौशल किशोर, कुलदीप सिंह यादव मोनू, आयुष त्रिपाठी,सार्थक नायक, हरिश्चंद्र नायक,मनोज कुमार उर्फ बंटी जैन ठेकेदार, यशवंत सिंह सेंगर,सुरेश सोनी सरसैडा समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी जिस पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा की इमरजेंसी वार्ड जल्द बनेगा लेकिन इसके पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इमरजेंसी वार्ड का विस्तार करना पड़े अथवा कोई और भवन निर्माण करना पड़े इसकी जगह और डिजाइन जल्द से जल्द तैयार करके मुझे दे दी जाए ताकि उसी के मुताबिक जल्द काम चालू हो सके और बाद में जगह की परेशानी ना आए।
