गुरसरांय (झांसी)। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत केंद्र और उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण छत विहीन लोगों को पक्के आवास मुहैया हो के लिए छत विहीन गरीब लोगों को नया वर्ष 2026 एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। गुरसराय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू से जब मीडिया ने इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया की गुरसरांय नगर पालिका द्वारा सात सौ पचास लोगों का पात्रता सूची में चयन किया गया है और मेरा प्रयास है सभी लोगों को उनके बैंक खातों में पैसा जल्द से जल्द पहुंचे इसको लेकर पूरी पालिका परिषद तेजी से काम करने में जुटी हुई है और भविष्य में भी गुरसरांय नगर के गरीब पात्र लोगों का उक्त आवास योजना में चयन हो सके इसके लिए बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। उधर दूसरी ओर आवास सूची में चयन की खबर सुनकर लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर नगर पालिका की बेहतरीन कार्यशैली की सराहना हो रही है।
