झाँसी-रक्सा थाना प्रांगण में 27 वर्ष पुराने 127 मुकदमों से संबंधित अवैध शस्त्रों का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर और न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई।
नष्ट किए गए शस्त्रों में 44 तमंचे और 83 अवैध छुरियां व चाकू शामिल थे। ये शस्त्र वर्ष 1999 से दर्ज हुए 4/25 और 3/25 धाराओं के तहत विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए थे।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल मोहित कुमार, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार और हेड मुहर्रिर रूप सिंह मौजूद रहे। जब्त किए गए हथियारों को हथौड़े और ग्राइंडर से काटकर नष्ट किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से रक्सा थाने में दर्ज मुकदमों में पकड़े गए इन अवैध तमंचों और छुरियों का नष्टीकरण नहीं हो पाया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में आज यह प्रक्रिया पूरी की गई।
