गुरसरांय(झांसी)। राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रभक्त संगठन के नगर अध्यक्ष सोनम स्वर्णकार धर्मेंद्र सोनी बल्ले के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महोबा जिले के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी संजीव श्रृंगीऋषि का भव्य स्तर पर सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर संजीव श्रृंगीऋषि ने सभी कार्यकर्ताओं और सगे संबंधियों का स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। आपको बता दें कि संजीव श्रृंगीऋषि एक पार्टी की संगोष्ठी करने के लिए आए थे उनको और कई जगहों पर कार्यक्रम के लिए जाना था उनके व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए भी सोनी जी के आवास पर समय देकर न केवल सभी का सम्मान बढ़ाया बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई,पंकज कुशवाहा,अनिल नायक,हरिशचन्द्र नायक,अरुण नायक,आयुष त्रिपाठी,कार्तिक पाठक,लवकांत नायक,पारस नायक,आशीष,पूर्वी,अनुभव,अंश सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
