समथर झांसी। नगर में आज विभिन्न जगहों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिसमें आज पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं नगर पालिका के पार्षदों एवं नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
इस मौके पर भाजपाइयों ने उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कल्पना थी। कि भारत में स्वदेशी सामान अपनाने, लघु उद्योग लगा कर आम आदमी को भी व्यापार से जोड़ कर उसकी आर्थिक उन्नति करने से भारत के आर्थिक रूप से सबसे कमजोर व्यक्ति को भोजन राशन उपलब्ध कराने की परिकल्पना को साकार करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साकार किया जा रहा है।
