गुरसरांय (झांसी)। रामनगर रोड पर दोन्देरिया के पेट्रोल पंप के पास 131.97 लाख की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड विकास निधि योजना 2024-25 के अंतर्गत जनता की सुविधा को देखते हुए सामुदायिक भवन का नव निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए कोई भी कार्य करने के लिए इस भवन का प्रयोग कामगार साबित होगा।
उन्होंने कहा कि गरौठा से राठ वाले मार्ग का शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।इसके अलावा रामनगर रोड पर स्थापित पेयजल योजना का दीपावली तक शुभारम्भ हो जाएगा।इसके पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई,गुलाब चंद्र जैन,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी,ब्लॉक प्रमुख बामौर चंद्रभान, सत्यप्रकाश तिवारी,अरुण नायक,अबध किशोर रिछारिया, प्रतीक जैन, राजा केशवेंद्र प्रताप सिंह,संजय दोन्देरिया,प्रसिद्ध नारायण यादव,अबधेश सिंह फौजी,मानिक लाल सेन,नितिन मिश्रा,अखिलेश तिवारी,चीकू जैन, ललित पटेल,मोहनीश अग्रवाल,अनिल नायक,प्रह्लाद तिवारी,घासीराम ठेकेदार,शिवम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
