गुरसरांय(झांसी)। 25 सितंबर गुरुवार को नवदुर्गा महोत्सव से लेकर 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन पूरी तरह शांति सुरक्षा सद्भावना के साथ और कानून व्यवस्था के दायरे में यह महापर्व समापन हो सके को लेकर प्रशासन आज गुरसरांय समेत क्षेत्र में पूरे दिन सक्रियता से काम करते दिखा आज डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार, डिप्टी कलेक्टर टहरौली गौरव आर्य के साथ थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने गुरसरांय सहित पूरे क्षेत्र से बड़वार बांध भसनेह में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और रास्ते से लेकर मूर्ति विसर्जन दौरान पानी में उतरने दौरान कोई परेशानी ना हो साथ ही मूर्ति विसर्जन दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नाविक व नाव से लेकर किसी भी विषम परिस्थिति में गोताखोरों तक की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए रास्ते में खड़े झाड़ झंकर की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं गुरसरांय नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में नवदुर्गा महोत्सव दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो को लेकर आज प्रशासन धरातल पर काम करते दिखा हाला कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते गुरसरांय नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में पूरी शांति सद्भावना के साथ और भव्यता से रामनवमी महापर्व संचालित हो रहा है आज पुलिस और परगना प्रशासन पूरी तरह बड़वार बांध से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता से काम करते दिखा।
