गुरसरांय (झांसी)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बंसल ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रमुख क्रेशर इंडस्ट्रीज के प्रसिद्ध व्यवसाई,समाजसेवी,द हिन्दू फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव सुशील गुप्ता को बुन्देलखण्ड क्षेत्र का उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनयन किया है उनके मनोनयन होने से गुरसरांय नगर समेत झांसी जिले से लेकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में व्यापारियों,समाजसेवियों से लेकर आम और खास में खुशी की लहर दौड़ गई है इसको लेकर गुरसरांय नगर व क्षेत्र के प्रमुख अरविंद गुप्ता हाटी वाले,विपिन गुप्ता,सुनील जैन डीकू,पप्पी कनकने,अरुण तिवारी,बसंत मोदी,सुबोध,सतीश गेडा,निखिल गुप्ता,राहुल गुप्ता,सुलटू गेडा,बीरेंद्र अग्रवाल,मुन्ना जैन नुनार,मुन्ना दाऊ,वैभव गुप्ता,बंटी जैन ठेकेदार,रमेश चंद्र,मुकेश जैन,सुनील निखरा,अंशु जैन,मान खां,राजू सेंगर,मिथलेश बाबूजी,अपुन सिंह,राजीव गुप्ता,श्रीनिवास गुप्ता,गगन गुप्ता आदि ने बैठक कर खुशी का इजहार किया है वहीं कहा गया है कि सुशील गुप्ता व्यापारियों से लेकर हमेशा हर आम और खास व्यक्ति के सहयोग और सुख दुःख में हमेशा संघर्षरत रहते हैं।
प्रमुख संस्थाओं व मीडिया के लोगों ने जताई खुशी
वहीं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चौरसिया,पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार किया है। वही उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रमुख रूप से फूलसिंह परिहार,अखिलेश तिवारी,आयुष त्रिपाठी, हरिशचन्द्र नायक,आशुतोष गोस्वामी,कौशल किशोर,शौकीन खान,सोम मिश्रा,सार्थक नायक,धर्मेंद्र सिंह संजू परिहार, कुलदीप सिंह,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,सुरेश सोनी सरसेंडा़ कार्तिक पाठक,प्रवीण सोनी,रोहित साहू सहित मजदूर सेवा संस्थान से जुड़े बड़ी संख्या में महिला,पुरुषों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सुशील गुप्ता हमेशा हर आम और खास के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्रमुख समाजसेवियों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं उनके मनोनीत होने से सभी वर्गों का हित होगा।
