गुरसरांय (झांसी)। गजब नवदुर्गा महोत्सव दौरान दुर्गा शक्ति के रूप में और महिला सशक्तिकरण को शत-प्रतिशत धरातल पर उतार कर बच्चियों से लेकर महिलाओं को पूरी तरह सशक्त बनाया जा सकें को लेकर झांसी जिले के विकासखण्ड गुरसरांय के खण्ड विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने नवदुर्गा महापर्व दौरान बहुत ही बेहतरीन काम एक दिन का खण्ड विकास अधिकारी का दायित्व एक छात्रा को सौंपा और स्वयं उसके सहायक के रूप में काम करते दिखे। जिसको लेकर जहां छात्राओं से लेकर महिलाओं में खण्ड विकास अधिकारी के इस काम की सराहना हो रही हैं। वहीं नवदुर्गा महापर्व दौरान यह पवित्र काम अपने में योगी सरकार की बेहतरीन कार्यशैली का परिणाम साबित हो रहा है। बताते चलें मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा को 1 दिन के खण्ड विकास अधिकारी के पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें छात्रा को खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह के द्वारा विकासखण्ड के कार्यों के संचालन के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा सम्मान किया गया।
