गुरसरांय(झांसी)। 23 सितंबर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पखवाड़े पर आम जनता के लिए आज का दिन रहा मंगल ही मंगल जहां सुबह 10:00 से झांसी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में सभी-सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरो की उपस्थिति में लगभग 1000 गुरसरांय,गरौठा,टहरौली और ग्रामीण क्षेत्र के मरीज ने आकर परीक्षण कराया और परीक्षण उपरांत विभिन्न मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय इस समय जिले में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है जहां जिले में सर्वाधिक ओपीडी होती है। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा की आप लोगों की सलाह और दिये जा रहे सहयोग के चलते यहां पर महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी यहां पर किसी भी महिला को आपातकालीन सेवा दौरान 24 घंटे मौजूद रहती हैं और इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को अभी तक जिला मुख्यालय जाकर प्रसव आदि महिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन,बस में दोनों बर्बाद करना पड़ता था अब वह पूरी तरह 1 वर्ष से अधिक समय से समस्या पूरी तरह हल हो गई है और आज नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा सिविल में ही पांच महिलाओं के ऑपरेशन से डिलीवरी सफल हुई है यह खुशी की बात है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने कहा की विधायक राजपूत द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्र को विस्तार देने के लिए किए जा रहे प्रयास की बदौलत आज गुरसरांय में महिला प्रसूति के लिए मरीज के साथ आय तीमारदारों के लिए 50 लाख रुपए की लागत से भव्य भवन निर्माण का पूजन किया जायेगा। आज के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न स्टॉल लगाए गए और विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञों में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी,फिजिशियन डॉक्टर अमित गुप्ता,एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर रजनीश यादव,बाल रोग डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल,ऑर्थोपेडिक डॉक्टर महिपत सिंह,सर्जन डॉक्टर आशा गौड,नेत्र चिकित्सक डॉक्टर विपिन बहादुर,डेंटल सर्जन डॉक्टर मनोज गुप्ता,ईएनटी डॉक्टर रामहेत,मानसिक रोग डॉक्टर शिकाफा,डॉक्टर सिद्धार्थ रावत, डॉक्टर रवि कुमार,डॉक्टर हरचरण राजपूत,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सतेन्द्र तिवारी,आयुष्मान मित्र बृजेश पाठक,शेर सिंह पटेल,चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र यादव,आदेश नगाईच,शरद कुमार,भरत पटेल,पीके राव,स्टाफ नर्स शशि कला,रचना पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ शिविर में मौजूद रहा। इस दौरान डॉक्टर ओपी राठौर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय ने क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी अतिथियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
