संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
समथर : पुलिस ने मंगलवार को टूटगड़ा मोहल्ले में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 7,830 रुपये नगद, तलाशी में 1,925 रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। वहीं दो जुआरी मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन जुआरी दबोचे गए, जबकि दो मौके से भाग निकले।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, जयकुमार, शिववीर सिंह और सिपाही अशोक कुमार व पियूष राव शामिल रहे।
Please follow and like us:
