समथर (झांसी)-नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंदिरों में बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी। वहीं समथर थाना प्रांगण में स्थित मंदिर में भी थाना प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में जन्म अष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंदिरों में बड़े धूमधाम से जन्म अष्टमी त्योहार मनाया गया।मंदिरों को झालरों व फूलों की लल लड़ियों से सजाया गया माखन चोर श्री कृष्ण भगवान का रेशम की डोरी ब फूलों की लल लड़ियों से पलना सजाकर डाला गया। शास्त्रों के अनुसार रात्रि 12:00 बजे मंदिर के पुजारियों द्वारा श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में कीर्तन मंडली कलाकारों ने भजन, सोहरे,व बधाइयां व भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मंदिरों के प्रांगणों में उपस्थित श्रद्धालु भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर होकर खूब झूमे नाचे गाए। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। मंदिरों में रात भर श्री कृष्ण के जन्मदिन पर गाना बजाना होता रहा। श्रद्धालु भक्तों का मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के वाल दर्शन करने के भक्तों का तांता लगा रहा। कस्बा समथर के थाना प्रांगण में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण जी के मंदिर में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य मे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रांगण में पुलिस स्टाफ ने बड़े धूमधाम से माखन चोर श्री कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया। थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंदिर के पुजारी आनंद चचौदिया द्वारा रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव करवाया।पं शास्त्री हेमंत चचौदिया ने भगवान का जन्मदिन करवाने के उपरांत विधि विधान से मंत्रोच्चारण सहित पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर के पुजारी ने थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह द्वारा भगवान श्री कृष्ण की मंत्रों सहित मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। वहीं थाना प्रांगण में स्थित जेल कारागार में पूजा अर्चना करवाई। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल कारागार में हुआ था। इसलिए पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सभी जगह के थानों एवं पुलिस चोकियों में बड़े धूमधाम से मनाते हैं। पुलिस विभाग के सभी जगह के अधिकारी लोग इसे बहुत ह्रदय भाव से मनाते हैं।समथर थाना प्रभारी ने बड़े ह्रदय भाव से भगवान श्री कृष्ण के वाल स्वरूप की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात माखन चोर कान्हा की आरती कर चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने भी आरती कर जयकारा लगाया और भव्य स्वरूप के दर्शन कर उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर थाना प्रांगण में उपस्थित नगर के श्रद्धालु भक्तों ने भी सम्मिलित होकर आरती कर जयकारा लगाया और मुरली धर भगवान कृष्ण कन्हैया के वाल स्वरूप के दर्शन किए और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्म अष्टमी कार्यक्रम उत्सव पर रात थाना प्रांगण में भजन कीर्तन कीर्तन हुए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंदिरों में जन्म अष्टमी पर्व पर दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा रात भजन कीर्तन हुए सभी जगह खूव प्रसादी वितरण हुई।
