गुरसरांय(झांसी)। आखिरकार जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के सख्त आदेशों के बाद गुरसरांय पुलिस हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार की देखरेख में थाना प्रभारी गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय ने अपनी पुलिस टीम और खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए 8 अगस्त 2025 को शातिर हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ शिवम पुत्र राजू उर्फ राजेंद्र यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मुहल्ला मातवाना कस्बा व थाना गुरसरांय जिला झाँसी को उस समय मय तमंचा कारतूस के गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त विक्की उर्फ शिवम के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर,एक अदद जिंदा कारतूस बरामदगी की गयी है उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसके विरुद्ध 4-93/19 धारा 325 आर्म्स एक्ट 201/302/307/394 थाना पूँछ और 118/19 धारा 392/411 थाना पूँछ व 168/19 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना पूँछ पाया गया अभियुक्त का अन्य अपराधिक विवरण मुकदमा अपराध संख्या 35/21 धारा 323/504/506 थाना गुरसरांय 28/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुरसरांय 269/18 धारा 323/504/506/452 व 3(1) द/3(1) ध एससी एसटी एक्ट अपराधिक रिकॉर्ड पाया गया गुरसरांय थाना से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव,कांस्टेबल 839 कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, कांस्टेबल 870 आशीष द्विवेदी शामिल रहे है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
