गुरसरांय (झांसी)। नगर के बड्स एन ब्लूम्स स्कूल में दिनांक 7 अगस्त को कक्षा एक से पाँच के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने घर से सामान लाकर विद्यालय में बहुत सुंदर राखियाँ बनाई।कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। नर्सरी से यूकेजी के बच्चों के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे घर से हरे पोशाक में आये जिसमें बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ पौधे लगाए।बच्चे घर से हरे व्यंजन लाए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों को पर्यावरण एवं पेड़ों का महत्व समझाते हुए अपने परिवार के हर सदस्य के जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर लड़कियों ने लड़कों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर पर्व मनाया । प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की को-करिकुलर एक्टिविटीज बहुत आवश्यक हैं।
