हमीरपुर / जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के इंदरपुरा गांव में बीती रात हुई बारिश की वजह से एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। हालांकि मकान के ढहने से कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
जरिया थाना क्षेत्र के इंदरपुरा गांव के निवासी भगवान सिंह पुत्र दीनदयाल ने मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार की सुबह तड़के अत्यधिक बारिश की वजह से उसका कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। बताया कि वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है तथा उसका पूरा परिवार इसी कच्चे मकान में रहता था। पीड़ित व्यक्ति ने शासन शासन प्रशासन से राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है।
Please follow and like us:
