सहकार भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने शासन व जनप्रतिनिधियों से की कार्यवाही की मांग
गुरसरांय (झांसी)। पिछले माह ही लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया टहरौली से गाता सम्पर्क मार्ग बरसात के शुरूआती दिनों में ही उखड़ गया है,घटिया सड़क निर्माण की सूचना मिलने पर क्षेत्र के युवा नेता सहकार भारती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी मौके पर पहुँचे और ग्रामवासियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया,योगेश अजनेरी ने बताया कि सरकार कि मंशा है कि नयी सड़कें वर्षों तक चलें जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े किन्तु यह सड़क तो सरकार की मंशा के खिलाफ एक मजाक है,योगेश अजनेरी ने बताया कि जल्द ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर सम्बन्धित पर कार्रवाई और व्यवस्थित सड़क निर्माण की बात करूँगा,इस अवसर पर ग्राम के ही निवासी यश प्रताप सिंह बुन्देला,देवेन्द्र चतुर्वेदी,बृजेन्द्र कुशवाहा,कुलदीप राजा,राजू पाल,रानू कुशवाहा,घनश्याम अहिरवार,हरदयाल घोष,अरविंद कुशवाहा,सोनू अहिरवार,प्रदीप कुशवाहा,देशराज पाल,आशीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
