झांसी बरुआसागर मंडी में किसानों का उत्पीड़न के विरोध में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे सैकड़ों किसान
उत्पीड़न से पीड़ित किसान की अचानक बिगड़ी तबियत…बेहोश होकर गिरा किसान
किसानों ने व्यापारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
मनमाने ढंग से अदरक अरबी खरीदे जाने का लगाया आरोप
सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थोक अदरक मंडी
खबर झांसी के बरुआसागर से है जहां एक बार फिर अन्न दाता अपनी उत्पीड़न से व्यथित होकर सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गया…
उसी समय एक पीड़ित किसान की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह मंडी परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ा..
किसानों ने थोक व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगे भाव में अदरक और अरबी का बीज देकर अब किसानों की फसल को बेहद कम दामों में मनमाफिक तरीके से खरीदी किया जा रहा है।किसानों ने व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सरकारी नियमों के अदरक अरबी की डाक नीलामी कराए बिना ओने पौने दामों में खरीदी की जा रही है।किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लागत से भी कम के दाम पर उनका माल खरीदा जा रहा है,
