हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के पठनऊ इलाके में मामूली विवाद के चलते दबंग परिवारीजनों ने अपने परिवार के ही मां पुत्रों के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के पठनऊ इलाके के निवासी राहुल यादव पुत्र वीरनारायण ने सोमवार की रात करीब 11:30 बजे राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद के चलते उसके परिवार के ही चार लोगों ने उसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया कि उसके साथ मारपीट होती देखकर जब उसकी मां अंगूरी और भाई अरविंद उसे बचाने के लिए दौड़े तो उक्त सभी लोगों ने उसकी मां और भाई के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बताया कि उक्त दबंग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में ही मारपीट हुई है तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
