झाँसी। संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में समर थीम पर चित्रा चौराहे समीप स्थित फ्लाइंग सॉशर होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की सभी सदस्याओं ने संगठन के विस्तार और कार्यों पर चर्चा की, जिसमें निकट भविष्य में नेत्र शिविर कैंप और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कई गेम भी खेले गए जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Please follow and like us:
