झाँसी-आगामी त्योहार मोहर्रम को द्रष्टि गत रखते हुए कस्बा समथर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रिय ने पुलिस दल वल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। और नगर वासियों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वहीं नगर में चैंकिंग अभियान के तहत उन्होंने नगर में आने जाने वाले यात्रियों के वाहनों की चैकिंग की। और गाड़ी वाहन चालकों के गाड़ी लैसेंस, ड्राइवरी लैसेंस , गाड़ी वाहन सम्बंधित अन्य कागजों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने चैकिंग कर आने जाने वाले यात्रियों से कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात से संबंधित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगायें व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलायें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल न चलाएं, आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखें और दुर्घटना से बचें। और सभी लोग अपनी यात्रा सफल कर सुरक्षित अपने घर पहुंचे। इस मौके पर समथर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस दल वल के साथ मौजूद रहे।
