हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना रोड पर गाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के अलीपुरा का निवासी बफाती पुत्र हबीब अपने चचेरे भाई सोहेल पुत्र रफीक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलीपुर से राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव जा रहा था। तभी रास्ते में राठ क्षेत्र के धमना रोड पर एक गाय उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से जा टकराई। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार बफाती और उसका चचेरा भाई सोहेल सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जिन्हें इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Please follow and like us:
