अचानक नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण बालू भरने के लिए गया एक ट्रक बीच नदी में फंसकर रह गया इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकर गांव घाट का है यहां एक ट्रक बालू भरने के लिए गया था प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यह ट्रक बालू भरकर वापस लौट रहा था कि तभी अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और यह ट्रक बीच नदी में फंस कर रह गया सूचना मिलने पर घाट के संचालन से संबंधित लोग मौके पर पहुंच गए फिलहाल ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश जारी है
Please follow and like us:
