झाँसी -17 जून 2025 को प्रातः करीब 9 बजे ग्राम खनुवा थाना लहचूरा तहसील मऊरानीपुर मे करीब 75 वर्षीय वृद्धा लाड़ली पत्नी स्वर्गीय बालादीन पटेल की अपने घर के सामने गाँव के ही नाथूराम राजपूत पुत्र शिवनारायण लोधी उम्र करीब 46 वर्ष ने फरसे से मारकर हत्या कर दी। हमलावर नाथूराम द्वारा उक्त हत्या नशे की हालत मे की गयी। पहले भी उक्त हमलावर नाथूराम द्वारा कई लोगों पर नशे की हालत मे हमला किया गया है। वह कारागार मे भी निरुद्ध रहा है। हमले का कोई भी ठोस कारण ज्ञात नहीं है। प्रथमदृष्टया हमले का कारण नशे की हालत मे होना तथा ठीक मानसिक अवस्था का न होना प्रतीत होता है। एसडीएम एवं लहचुरा पुलिस टीम ने मौके पर उपस्थित होकर मौका मुआयना किया गया। आरोपी को गाँव से ही पकड़कर थाने ले जाया गया है।
Please follow and like us:
