झाँसी। महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आज रानीमहल से महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ० बाबूलाल तिवारी, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, व्यापारी नेता संजय पटवारी ने महारानी लक्ष्मीबाई सहित सभी स्वरूपों का तिलक एवं माल्यार्पण एवं केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
मुख्य अतिथि ने रवि शर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, बलिदान एवं त्याग से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। झाँसी का नाम महारानी लक्ष्मीबाई ने पूरे विश्व में रोशन किया एवं विश्व स्तर पर आजादी की प्रथम दीपशिखा बनकर आजाद भारत का सपना पूरा किया।
शोभा यात्रा के पूर्व अतिथियों का स्वागत मुख्य संयोजक एवं महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया। रानीमहल से प्रारम्भ हुई रानी झाँसी की शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदाबक्स, बहादुरशाह जफर, नानासाहब पेशावर चल रहे थे। शोभायात्रा में डीजे बैण्ड बाजे देशभक्ति की धुन बजाकर चल रहे थे। इसके पीछे घोड़ों पर सवार होकर महारानी लक्ष्मीबाई, सुन्दर, मुन्दर के साथ चल रही थीं। इसके पीछे दो घोड़ों की बग्घी पर भारत माता विराजमान थीं।
शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी कर रहे थे। शोभा यात्रा में जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी,विष्णु गुप्ता, कालीचरन जारौलिया, रामप्रकाश गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव पार्षद, अखिलेश पाण्डेय, महेश उपाध्याय, आलोक शांडिल्य, मुकेश सिंघल एड०, मार्तण्डय स्वामी, पीके उपाध्याय, रजत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज पाठक, अंकुर अग्रवाल, रामू बिन्दल, अब्दुल रशीद, राधे चौबे, संजय सर्राफ, सुभाष चौरसिया, जावेद खान, संतराम पेंटर, गोलू बरसैयां, श्रीमती मधु अग्रवाल, सुधा गुप्ता, डॉ० सुनीता पाल, रेखा पाण्डेय, संध्या त्रिपाठी, नन्दा यादव, लक्ष्मी शर्मा, आदि “महारानी लक्ष्मीबाई अमर रहे” के उद्बोध करती हुई चल रहीं थीं। शोभा यात्रा रानीमहल से प्रारम्भ होकर सिंधी तिराहा, मानिक चौक, बजाजा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, गांधीरोड, सुभाषगंज होती हुई यथास्थान पर समाप्त हुई। जहां पर झांसी की रानी को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं शीतल शर्बत वितरित कर स्वागत किया गया। संचालन विष्णु गुप्ता एवं अन्त में मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
