गुरसरांय(झांसी)। शुक्रवार शाम को निर्जला एकादशी के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गुरसरांय थाने के सामने सर्वेश्वर मंदिर पर शरबत वितरण किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर नीतेश अग्रवाल जिला सहसंयोजक,आयुष त्रिपाठी तहसील संयोजक,कार्तिक पाठक नगर सहमंत्री,राज ठाकुर,तनुज ठाकुर,हेमंत अग्रवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Please follow and like us:
