गुरसरांय (झांसी)। 9 जून सोमवार को 3:00 बजे गरौठा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भदरवारा खुर्द की है। जहां मोनू पटेल के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे भूसा व थ्रेसर मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल की गाड़ी को दी मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Please follow and like us:
